लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय, कोटपूतली (LBS) में स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर की मिड टर्म परीक्षा 17 नवंबर से शुरू

Pg 1st semester midterm 2025
Notice- 

PG 1st semester Midterm 2025
PG 1st semester Midterm 2025


कोटपूतली, 14 नवंबर 2025 – लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय कोटपूतली द्वारा जारी प्रेस-नोट के अनुसार स्नातकोत्तर (PG) प्रथम सेमेस्टर की मिड टर्म परीक्षाएँ 17 नवंबर 2025, सोमवार से शुरू होंगी कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के सभी विषयों में यह परीक्षाएँ नियमित रूप से आयोजित की जाएँगी।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अनुसार प्रथम सेमेस्टर में मिड टर्म परीक्षा का आयोजन अनिवार्य है साथ ही, सभी विद्यार्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने विषयवार विभागाध्यक्षों से संपर्क कर परीक्षा फॉर्म अवश्य भरें, ताकि परीक्षा प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके।

✦ परीक्षा में उपस्थिति अनिवार्य

नियमित विद्यार्थियों को निर्धारित तारीख पर महाविद्यालय में उपस्थित होकर प्रत्येक प्रश्न पत्र की परीक्षा देनी होगी उपस्थिति न होने पर अंक एवं मूल्यांकन प्रभावित हो सकता है।

✦ असाइनमेंट और प्रोजेक्ट कार्य भी अनिवार्य

सभी विषय विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट कार्य प्रदान कर दिया है
विद्यार्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपना प्रोजेक्ट घर पर तैयार कर 17 नवंबर 2025 को संबंधित विभाग में जमा करवाएँ

✦ अधिक जानकारी कहाँ मिलेगी

विद्यार्थी अपनी किसी भी समस्या या जानकारी हेतु महाविद्यालय में संबंधित विभाग से संपर्क कर सकते हैं।





Comments